PM Modi Delhi Airport Halt: 21 जून को यानी आज दिल्ली एयरपोर्ट पर दोपहर 1:15 बजे पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत अपने आवास के लिए रवाना होने के बजाय एयरपोर्ट पर ही प्रतीक्षा करने का फैलला लिया। दोपहर 2 बजे नीट परीक्षा शुरू होनी थी। परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और ट्रैफिक प्रभावित न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री ने 2 बजे परीक्षा शुरू होने के बाद ही अपने आवास के लिए रवाना हुए।