फोटो- नवभारत 
वीडियो

नितेश राणे के 'नाड़ा' वाले बयान पर वारिस पठान का पलटवार; बोले- उनके नाड़े बराबर तो तुम्हारी हाइट है

Waris Pathan News: एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने भाजपा विधायक नितेश राणे के अभद्र बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राणे की कद-काठी पर तंज कसते हुए भाषा की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी।

प्रतीक पाण्डेय

Waris Pathan on Nitesh Rane Statement: महाराष्ट्र की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। एआईएमआईएम (AIMIM) नेता वारिस पठान ने भाजपा नेता नितेश राणे द्वारा असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है। पठान ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इन 'बेलगाम' नेताओं पर लगाम लगाने की मांग की है।

वारिस पठान ने भाजपा नेता नितेश राणे के उस बयान की कड़ी निंदा की है जिसमें राणे ने कथित तौर पर ओवैसी का 'नाड़ा खोलने' और गलियों में लेकर जाने की बात कही थी। इस पर पलटवार करते हुए पठान ने कहा कि नितेश राणे की कुल लंबाई तो असदुद्दीन ओवैसी के नाड़े के बराबर ही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राणे को ओवैसी के पास भी नहीं जाना चाहिए, वरना वे उन्हें अपनी शेरवानी की जेब में डालकर हैदराबाद ले जाएंगे। पठान ने सवाल उठाया कि क्या एक मंत्री या जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को पांच बार के सांसद और 'सांसद रत्न' के बारे में ऐसी अभद्र भाषा इस्तेमाल करना शोभा देता है?

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस