डिजाइन इमेज 
वीडियो

RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं... खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO

Vishwas Sarang RSS Statement: आरएसएस विवाद पर विश्वास सारंग का प्रियंक खड़गे और कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। उन्होंने बताया कि आरएसएस नि:स्वार्थ भाव से काम करता है।

अमन मौर्या

BJP Slams Congress MP News: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस और प्रियंक खड़गे के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। आरएसएस के लाखों-करोड़ों स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से भारत मां को परम वैभव पर ले जाने और देश की एकता-अखंडता के लिए काम कर रहे हैं। सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी देश को खंड-खंड करना चाहती है।

इसके अलावा, उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड को देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनिवार्य बताया और कहा कि मध्य प्रदेश में इसके लिए गठित कमेटी जल्द ही अंतिम निर्णय लेगी। राहुल गांधी और गांधी परिवार पर तंज कसते हुए सारंग ने आरोप लगाया कि वे कांग्रेस को अपनी बपौती मानकर चला रहे हैं और खुद के पराक्रम की कमी को छिपाने के लिए छोटे कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर नाटक-नौटंकी कर रहे हैं।

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद की गुहार

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

धनतेरस पर बना नया रिकॉर्ड! सोने-चांदी की बिक्री ₹66,000 करोड़ पार, स्वदेशी की जबरदस्त मांग