वीडियो

साक्षी मलिक का विनेश फोगाट ने इस अंदाज में दिया जवाब, सच बोलना लालच है..तो

साक्षी मलिक ने बजरंग पूनिया और विधायक विनेश फोगाट के बारे में कहा था कि दोनों के करीबी लोगों ने उनके दिमाग में लालच भरना शुरू किया तो उनके विरोध प्रदर्शन में दरार आने लगी।

विजय कुमार तिवारी

साक्षी मलिक के बयान पर बोलते हुए कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने कहा कि किस बात की लालच की बात हो रही है। आपको उनसे पूछना चाहिए। अगर बहनों के लिए बोलना लालच है, तो मुझे भी लालच है और यह अच्छा है। आपको याद होगा कि साक्षी मलिक ने अपनी किताब ‘विटनेस’ में इसके अलावा अपने करियर के संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया है। आंदोलन के दौरान हुए कार्यों के बारे में कहा है कि जब बजरंग और विनेश के करीबी लोगों ने उनके दिमाग में लालच भरना शुरू किया तो उनके विरोध प्रदर्शन में दरार आने लगी थी। इतना ही नहीं किताब में साक्षी ने अपने करियर के शुरूआती संघर्षों के अलावा पूर्व पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट पर अपने स्वार्थ के लिए विरोध प्रदर्शन का फायदा उठाने का भी आरोप मढ़ दिया तो पहलवान से कांग्रेस नेता बनीं विनेश फोगाट ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी