Bihar News: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा खुलेआम शादी की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। पूरा मामला क्या है बताएंगे विस्तार से। यह अंदाज है बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का। कभी अपने कड़क अंदाज के लिए वायरल होते हैं तो कभी अपने सामाजिक सरोकार के लिए भी। भागलपुर के डीएम से लड़की की शादी की पैरवी करते सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो जमकर वायरल है।