अवैध क्लीनिक में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत डिजाइन इमेज
वीडियो

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO

Varanasi Fake Clinic Death News: वाराणसी के अवैध क्लीनिक में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल। परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन।

करुणा नंद शाहवाल

Varanasi Fake Clinic Pregnant Woman Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रुस्तमपुर में स्थित एक कथित अवैध क्लीनिक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां प्रसव के दौरान सुधा नामक एक महिला की मौत हो जाने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर डेडबॉडी रखकर चक्का जाम कर दिया और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

रिपोर्ट के अनुसार, अभय मेटरनिटी होम नामक इस क्लीनिक का कोई वैध रजिस्ट्रेशन नंबर, बोर्ड या लाइसेंस नहीं था और बिना मानकों के यह अवैध अस्पताल धड़ल्ले से संचालित हो रहा था। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऐसे फर्जी क्लीनिक बिना किसी डर के मासूम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं, और प्रशासन केवल बड़ी घटनाएं होने के बाद ही हरकत में आता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे