डिजाइन इमेज 
वीडियो

वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO

Varanasi Bulldozer Action: वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। कार्रवाई के दौरान एक रेस्टोरेंट का हिस्सा ग्रैंड ओपनिंग से ठीक पहले ढह गया है।

अमन मौर्या

Restaurant Damaged In Varanasi: वाराणसी में विकास कार्यों के तहत चल रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोलघर चौराहे से संधहा के बीच करीब 9 किमी लंबी फोर-लेन सड़क के चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर से निर्माण कार्य हटाए जा रहे थे। इसी दौरान अकबर खान नामक व्यक्ति का मकान तोड़ने के क्रम में बुलडोजर ने अनजाने में एक बिजली के खंभे पर प्रहार कर दिया। यह खंभा सीधे बगल में स्थित 'नवाबी जायका' नामक रेस्टोरेंट पर जा गिरा, जिसकी उसी दिन ग्रैंड ओपनिंग होने वाली थी।

इस हादसे में रेस्टोरेंट के शीशे और बिजली के तार पूरी तरह टूट गए और उसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इसे एक दुर्घटना बताते हुए नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है, लेकिन इस घटना से रेस्टोरेंट मालिक की खुशियां मायूसी में बदल गईं। वर्तमान में वाराणसी में काशी स्टेशन विस्तार और दाल मंडी सहित आधा दर्जन जगहों पर चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने के लिए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर की कार्रवाई लगातार जारी है।

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम