(डिजाइन फोटो)  
वीडियो

'तुरंत टीम इंडिया में लाओ', कोच मनीष ओझा ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन-कोहली से की; BCCI को दी ये बड़ी सलाह

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए महामुकाबले में बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।

मनोज आर्या

Vaibhav Suryavanshi Coach Manish Ojha: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए महामुकाबले में बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। वैभव ने फाइनल के बड़े मंच पर दबाव को दरकिनार करते हुए महज 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल थे। उनके बचपन के कोच मनीष ओझा ने वैभव की तुलना सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों से करते हुए इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया है। कोच मनीष ओझा के अनुसार, वैभव का बॉल को जज करने का तरीका और उनका आक्रामक अप्रोच उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है । उन्होंने यह भी कहा कि वैभव ने अंडर-19 के स्तर पर सेकंड फास्टेस्ट सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है और उनका खेल देखकर विपक्षी गेंदबाज असहाय महसूस कर रहे थे। कोच ने बीसीसीआई (BCCI) से मांग की है कि वैभव की मौजूदा फॉर्म और प्रतिभा को देखते हुए उन्हें जल्द से जल्द सीनियर टीम इंडिया में शामिल किया जाना चाहिए।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना