UP DA Hike 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार है। इस समय राज्य में डीए 60 फीसदी है और दीपावली के नजदीक होने के कारण कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इसमें 3 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। यदि डीए में 3% का इजाफा होता है तो यह बढ़कर 63% हो जाएगा, वहीं 4% की बढ़ोतरी होने पर यह 64% तक पहुंच सकता है।
उदाहरण के लिए, 30,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर 3% बढ़ोतरी से हर महीने 900 रुपये और 4% बढ़ोतरी से 1,200 रुपये से अधिक का फायदा मिल सकता है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी आधिकारिक फैसला आना बाकी है, जिसके बाद ही राज्य सरकार इस पर निर्णय लेगी। यदि बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होती है, तो कर्मचारियों को एरियर का लाभ भी मिलने की उम्मीद है।