डिजाइन इमेज 
वीडियो

उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO

Lucknow Kanpur Expressway Damaged: उद्घाटन के 12 दिन बाद ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे सड़क करीब 5 से 7 फीट लंबी सड़क अचानक धंस गई। सपा नेता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया विडियो। देखें पूरी खबर।

करुणा नंद शाहवाल

 UP Unnao Kurari road collapsed: उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित लखनऊ-कानपुर ग्रीन फील्ड नेशनल लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को अभी महज 12 दिन ही हुए थे कि इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्नाव जिले के कुरारी क्षेत्र के पास कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब 5 से 7 फीट लंबी सड़क अचानक धंस गई। समाजवादी पार्टी के नेता द्वारा इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद सियासी घमासान मच गया है।

हालांकि, सूचना मिलते ही निर्माण एजेंसी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। इस हाईटेक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था, लेकिन पहली ही बरसात में सड़क का इस तरह बैठ जाना निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और बड़ी प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल रहा है, जिससे आम जनता की सुरक्षा पर भी बड़ा संकट पैदा हो गया है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां