मोहन यादव ने खुद चलाया फावड़ा (डिजाइन फोटो)
वीडियो

जब विकास के रास्ते में आया CM का अपना घर, मोहन यादव ने खुद हथौड़ा चलवाकर पेश की मिसाल; देखें VIDEO

CM Mohan Yadav: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव का पैतृक घर भी प्रभावित निर्माणों में शामिल हुआ। सीएम ने खुद गेती और फावड़ा चलाकर मकान तोड़ने की पहल की।

मनोज आर्या

Mohan Yadav Ancestral House Demolition: मध्य प्रदेश के उज्जैन में आगामी सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए शहर की सड़कों के चौड़ीकरण का बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस विकास कार्य के तहत खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक मार्ग पर आ रहे कुल 272 प्रभावित निर्माणों को हटाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बचपन से जुड़े पैतृक मकान का हिस्सा भी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ गया। मुख्यमंत्री ने खुद उज्जैन पहुंचकर अपने पैतृक आवास पर गेती और फावड़ा चलाकर मकान के हिस्से को तोड़ने की शुरुआत की। उनके इस कदम से स्थानीय नागरिकों में सकारात्मक संदेश गया है और उन्होंने भी बिना किसी विरोध के शहर के समग्र विकास के लिए अपने-अपने मकानों को स्वेच्छा से पीछे हटाने की सहमति जताई है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे