डिजाइन फोटो 
वीडियो

उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR

Ujjain Honeytrap: उज्जैन की धर्मनगरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रसिद्ध चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है।

मनोज आर्या

Ujjain Honeytrap Case: उज्जैन की धर्मनगरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रसिद्ध चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। आरोप है कि पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पुरी और उनके सहयोगी घनश्याम पटेल ने मिलकर महाराज पर झूठा रेप केस दर्ज कराने का जाल बुना था। इस साजिश का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने बनारस की एक महिला को हिरासत में लिया। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसे महाराज के खिलाफ झूठी शिकायत करने के लिए ₹50,000 का लालच दिया गया था और मना करने पर उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी गई थी। संतों का मानना है कि यह साजिश आश्रम की संपत्ति हड़पने और सनातन धर्म को बदनाम करने के उद्देश्य से रची गई थी। पुलिस ने साध्वी मंदाकिनी और घनश्याम पटेल के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच जारी है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला