1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO 
वीडियो

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO

Gold Price Today: आज सुबह बाजार खुलते ही तस्वीर बदल गई। सोना फिर से चमकने लगा जबकि चांदी की रफ्तार अब भी कमजोर बनी हुई है।

तन्मय बरनवाल

Gold-Silver Price: सोना और चांदी को लेकर कल जो अपडेट सामने आई थी उसके मुताबिक दोनों धातु सस्ते हुए थे लेकिन अब दिन की शुरुआत एक नए अपडेट के साथ सामने आई है। कल तक सोना और चांदी खरीदने वालों के चेहरे पर मुस्कान थी, क्योंकि दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन आज सुबह बाजार खुलते ही तस्वीर बदल गई। सोना फिर से चमकने लगा जबकि चांदी की रफ्तार अब भी कमजोर बनी हुई है। आखिर एक ही दिन में ऐसा क्या बदल गया कि सोने ने यू-टर्न ले लिया? क्या आने वाले दिनों में सोना फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है? और अगर आप सोना खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अभी आपके लिए क्या संकेत हैं?

दरअसल, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर आज कारोबारी सत्र की शुरुआत में सोने और चांदी दोनों के भाव में अलग-अलग रुख देखने को मिला। अगस्त डिलीवरी वाला सोना करीब 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 1 लाख 40 हजार 718 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया। यानी कल की गिरावट के बाद आज सोने में रिकवरी देखने को मिली है। वहीं दूसरी तरफ चांदी की चमक फीकी पड़ती दिखाई दी। चांदी का वायदा भाव करीब 0.23 फीसदी टूटकर 2 लाख 15 हजार 512 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। दिलचस्प बात ये है कि पिछले कारोबारी सत्र में भी चांदी में करीब 2 फीसदी तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। अब सवाल है कि आखिर सोने और चांदी की चाल अलग-अलग क्यों हो गई?  जाननें के लिए देखें पूरा वीडियो

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां