टीजीटी-पीजीटी का प्रयागराज में विरोध प्रदर्शन डिजाइन इमेज
वीडियो

प्रयागराज TGT-PGT आंदोलन: छात्रों पर मुकदमे दर्ज, अब न्यायपालिका का रुख करेंगे छात्र, देखें VIDEO

UP PGT Protest Student FIR: प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी पुरानी नियमावली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर मुकदमे से नाराजगी। छात्र अब न्याय के लिए कोर्ट का रुख करेंगे।

करुणा नंद शाहवाल

TGT- PGT Protest Prayagraj: प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी भर्ती को पुरानी नियमावली के तहत कराने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों पर प्रशासन द्वारा नामजद मुकदमे दर्ज किए जाने से छात्रों में भारी आक्रोश है। शिक्षा निदेशालय के बाहर आंदोलन कर रहे छात्रों को रोकने और उन पर कार्रवाई करने के बाद अब छात्र आंदोलन को छोड़कर न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं।

आंदोलन के प्रमुख चेहरे आशुतोष पांडे ने बताया कि छात्रों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर भरोसा कर आंदोलन शुरू किया था, लेकिन प्रशासन ने दमनकारी नीति अपनाते हुए कई छात्रों और नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए। छात्रों का कहना है कि वे गरीब किसान परिवारों से आते हैं और प्रशासनिक सख्ती के कारण उनका भविष्य अधर में लटक गया है। अब छात्र संगठन और अभ्यर्थी अपनी मांगों के समाधान के लिए कोर्ट की शरण में जाने पर विचार कर रहे हैं, ताकि उन्हें परीक्षा में एक अतिरिक्त अवसर मिल सके।

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश और अभिषेक

नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिला ग्रीन सिग्नल! सिर्फ साढ़े तीन घंटे में वाराणसी से दिल्ली की यात्रा

मृत लोगों के नाम रह जाएं, लेकिन असली मतदाताओं के नहीं हटने चाहिए, शशि थरूर का चुनाव आयोग पर सवाल

Apple को भारत में पहला स्टोर खोलने में 25 साल क्यों लगे? जानिए FDI नियम से iPhone मैन्युफैक्चरिंग तक की कहानी

UP: PDA के दुश्मन नंबर-1 हैं अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- जब आजम खान के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे?