फोटो- नवभारत 
वीडियो

T20 वर्ल्ड कप: कोलंबो में अभिषेक शर्मा के पिता ने टीम इंडिया के लिए मांगी दुआएं, बोले- होटल फुल, टिकटें गायब

India vs Pakistan T20: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले कोलंबो पहुंचे अभिषेक शर्मा के पिता ने टीम इंडिया और अपने बेटे के शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं और वहां के माहौल के बारे में बताया।

प्रतीक पाण्डेय

India vs Pakistan T20 World Cup: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप का बुखार सिर चढ़कर बोल रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली ऐतिहासिक भिड़ंत से पहले कोलंबो का कोना-कोना क्रिकेट प्रेमियों से पट गया है। इस बीच, युवा सितारे अभिषेक शर्मा के पिता भी टीम का हौसला बढ़ाने वहां पहुंचे हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का महत्व केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक वैश्विक उत्सव बन गया है। कोलंबो पहुंचे अभिषेक शर्मा के पिता ने वहां के माहौल का आंखों देखा हाल सुनाया। उन्होंने बताया कि इस मैच को लेकर दुनिया भर से लोग श्रीलंका आए हैं। कोलंबो के लगभग सभी होटल पूरी तरह से भरे हुए हैं और स्थिति यह थी कि आने के लिए हवाई जहाज की टिकटें तक उपलब्ध नहीं हो पा रही थीं। उन्होंने कहा कि जहां भी भारतीय टीम जा रही है, लोग उसे अपार समर्थन दे रहे हैं और मैच को लेकर लोगों में अभूतपूर्व एक्साइटमेंट है।

अभिषेक शर्मा की फिटनेस और पिता का अटूट विश्वास

अभिषेक शर्मा के पिता ने टीम इंडिया के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि भारतीय टीम उसी लय में खेले जैसा वह पहले खेलती आई है, बल्कि इस बार और भी बेहतर प्रदर्शन करे। उन्होंने अपने बेटे अभिषेक के लिए भी विशेष दुआएं मांगी। उन्होंने कहा, "अभिषेक अच्छा खेले और भारत के लिए ऐसा ही खेल दिखाए जिससे हमारा देश जीत हासिल करे।" कोलंबो में रह रहे भारतीय समुदाय और प्रशंसकों के बीच इस बात को लेकर भी भारी उत्साह है कि अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा