फोटो- नवभारत 
वीडियो

'हर मुश्किल में साथ हूँ': शहीद बॉडीगार्ड के परिवार से मिल भावुक हुईं डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार, देखें वीडियो

Sunetra Pawar: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने बारामती विमान हादसे में जान गंवाने वाले पीएसओ विदीप जाधव के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

प्रतीक पाण्डेय

Maharashtra News: बारामती विमान हादसे के गहरे जख्मों के बीच, नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने संवेदना की एक मिसाल पेश की है। उन्होंने हादसे में शहीद हुए पीएसओ विदीप जाधव के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और भावुक होकर मदद का हाथ बढ़ाया।

जब डिप्टी सीएम ने थामा विदीप की पत्नी का हाथ

महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई भूमिका संभालने के बाद, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार सतारा जिले के फलटन स्थित तड़द गांव पहुंचीं। यहाँ का माहौल गमगीन था, क्योंकि गांव ने अपने लाडले और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के भरोसेमंद सुरक्षाकर्मी विदीप जाधव को खो दिया था। सुनेत्रा पवार ने विदीप के माता-पिता, उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चों से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान एक अत्यंत भावुक क्षण तब आया जब सुनेत्रा पवार ने विदीप की पत्नी का हाथ थाम लिया। उन्होंने बच्चों के सिर पर हाथ रखते हुए न केवल उन्हें सांत्वना दी, बल्कि यह विश्वास भी दिलाया कि शासन और प्रशासन इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा, "मैं हर कठिनाई में आपके साथ हूं।" इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों और अधिकारियों की आंखें नम हो गईं।

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग