सुल्तानपुर से BJP विधायक विनोद सिंह डिजाइन इमेज
वीडियो

मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO

Sultanpur BJP MLA Vinod Singh: सुल्तानपुर से BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। विधायक ने आरोपों को नकारते हुए साजिश करार दिया।

अमन मौर्या

UP BJP MLA Sexual Assault Case: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बीजेपी विधायक विनोद सिंह पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विधायक द्वारा कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि विधायक के गनर धनंजय यादव ने भी सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि विधायक और उनके गनर ने उनकी 10 साल की मासूम बेटी के साथ भी घिनौनी वारदात कराने की धमकी दी और 3 जून को शराब के नशे में जबरदस्ती व कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई।

महिला ने दावा किया कि पुलिस प्रशासन में उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई, क्योंकि प्रशासन में उनके रिश्तेदार हैं। दूसरी ओर, विधायक ने इन आरोंपों को साजिश बताते हुए कहा कि उसके पति पर पहले से ही धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज हैं। बतौर विधायक गिरफ्तारी से बचने के लिए यह एक सोची-समझी साजिश है। कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला के पति ने अपनी पत्नी को आगे करके यह झूठे आरोप गढ़वाए हैं।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र