वीडियो

उत्तर प्रदेश में सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस से जोरदार झड़प; कई छात्र गिरफ्तार, देखें वीडियो

UPPSC के बाहर छात्रों ने माइग्रेशन नियम बंद किए जाने और पारदर्शिता की कमी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस बीच प्रशासन की छात्रों से जोरदार झड़प हुई। देखिए ये वीडियो-

प्रतीक पाण्डेय

UPSSSC Protest in Prayagraj: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के बाहर छात्रों ने माइग्रेशन नियम बंद किए जाने और पारदर्शिता की कमी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि आयोग 2019 में बंद किए गए माइग्रेशन (आरक्षित वर्ग के छात्रों का अनारक्षित सीटों पर चयन) को पुनः शुरू करे। छात्रों ने सवाल किया कि 40% अनारक्षित सीटों पर अब किसे क्वालीफाई कराया जा रहा है। उनकी दूसरी मुख्य मांग आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना है। छात्रों ने मांग की है कि आयोग मॉडिफाइड आंसर-की, मार्कशीट और वर्ग-वार कट-ऑफ (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण कट-ऑफ सहित) जारी करे। प्रदर्शनकारियों ने 2023 की आरओ/एआरओ परीक्षा और 2025 के बीच की परीक्षाओं की रिवाइज्ड आंसर-की और दोबारा रिजल्ट जारी करने की भी मांग की। छात्रों का कहना है कि उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक आयोग लिखित में कोई आश्वासन या प्रारूप नहीं देता।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z