अबू आजमी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

केवल मुसलमानों को बदनाम करना... धुरंधर 2 देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग

Abu Azmi News: अबू आजमी ने 'धुरंधर 2' को मुसलमानों के खिलाफ साजिश बताया, फिल्म को बैन करने और मेकर्स को जेल भेजने की मांग की, आरोप लगाया कि यह नफरत फैलाने के लिए बनाई गई है।

अक्षय साहू

Abu Azmi Criticized Dhurandhar: महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इसे मुसलमानों के खिलाफ साजिश करार देते हुए फिल्म को बैन करने और फिल्म के मेकर्स को जेल भेजने की मांग की। आजमी का कहना था कि इस फिल्म में माफिया डॉन अतीक अहमद और आईएसआई के बीच संबंध दिखाने का उद्देश्य केवल मुसलमानों को बदनाम करना है। उनका आरोप था कि फिल्म नफरत फैलाने के लिए बनाई गई है, न कि समाज को जोड़ने के लिए। आजमी ने यह भी कहा कि हर धर्म और समुदाय में अच्छे और बुरे लोग होते हैं, लेकिन इस फिल्म में सिर्फ अपराधी दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे एक झूठी और पाकिस्तान के पक्ष में बनी फिल्म बताया, और सवाल किया कि भारत में ऐसी फिल्में क्यों दिखाई जा रही हैं। उन्होंने इस फिल्म को पूरी तरह से झूठा और नफरत फैलाने वाला बताया।

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला