Shivam Dube Batting Position Controversy: बार-बार क्यों बदली जा रही है शिवम दुबे की बैटिंग पोजीशन? 
वीडियो

'रसोइए को ड्राइवर क्यों बनाया जा रहा?', दुबे की बैटिंग पोजीशन पर भड़के रमेश, गंभीर निशाने पर

टीम इंडिया के पावर हिटर शिवम दुबे की बैटिंग पोजीशन को लेकर कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं। दुबे को लगातार अलग-अलग नंबरों पर भेजा जा रहा है, जिससे वह लय नहीं पकड़ पा रहे हैं।

सौरभ शर्मा

टीम इंडिया के पावर हिटर शिवम दुबे की बैटिंग पोजीशन को लेकर कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं। दुबे को लगातार अलग-अलग नंबरों (कभी 3, कभी 5, तो कभी 7) पर भेजा जा रहा है, जिससे वह लय नहीं पकड़ पा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 में उन्हें नंबर 3 पर भेजा गया। इस मैच में उन्होंने 18 गेंदों पर 22 रन बनाए, जिसमें एडम ज़ैंपा पर लगाया गया 117 मीटर का लंबा छक्का भी शामिल था। यह छक्का इतना जोरदार था कि गेंद गुम हो गई और मैच रोकना पड़ा। इसके बावजूद, हाल ही के एक मैच में हर्षित राणा को उनसे पहले बल्लेबाजी के लिए भेज दिया गया। इस फैसले पर पूर्व ओपनर सद्गोपन रमेश ने तीखी आलोचना करते हुए कहा, "जो अच्छा खाना बनाता है उसे ड्राइवर नहीं बनाया जा सकता।" आंकड़े बताते हैं कि दुबे का स्ट्राइक रेट नंबर 4 पर (158) और नंबर 3 पर (139.65) बेहतर रहा है, फिर भी उनकी जगह तय नहीं की जा रही है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला