प्रियंका चतुर्वेदी (फोटो- सोशल मीडिया) 
वीडियो

संसद में बदले प्रियंका के सुर, सरकार-ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिया बड़ा बयान

प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद में पहलगाम हमले पर अपने विचार व्यक्त किए, ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व जताया और भारत-पाकिस्तान संबंधों के समाप्ति की बात की, यह बयान एशिया कप के संदर्भ में था।

अक्षय साहू

शिव सेना (UBT) गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रविवार को संसद में पहलगाम हमले को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी की कविता की पंक्तियों से अपने भाषण की शुरुआत की, जिसमें मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने की भावना को व्यक्त किया। प्रियंका ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर उन्हें गर्व है, क्योंकि इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। प्रियंका ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि भारत पाकिस्तान से अपने सभी संबंधों को समाप्त कर दे, चाहे वह क्रिकेट मैचों के रूप में हो या किसी और रूप में। उन्होंने यह सवाल उठाया कि हम पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों से किस मुंह से कहेंगे कि भारत पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलेगा, जबकि हमारे खून से ज्यादा पैसा अहम नहीं होना चाहिए। यह बयान एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के मद्देनजर आया है।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार