Shadab Jakati Controversy: मेरठ के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती फिर विवादों में 
वीडियो

'पत्नी को भगा ले जाता है...', शादाब जकाती पर महिला के पति का बवाल, थाने में रो-रोकर सुनाई आपबीती

'10 रुपये वाला बिस्कुट' वीडियो से मशहूर हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर गंभीर विवाद में फंस गए हैं। थाने में शादाब की एक महिला सहकर्मी के पति खुर्शिद ने जमकर बवाल काटा।

सौरभ शर्मा

Shadab Jakati News: '10 रुपये वाला बिस्कुट' वीडियो से मशहूर हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर गंभीर विवाद में फंस गए हैं। मेरठ के इंचौली थाने में शादाब की एक महिला सहकर्मी के पति खुर्शिद ने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। रोते हुए पति ने आरोप लगाया कि शादाब रील बनाने के बहाने उसकी पत्नी को कई-कई दिनों तक बाहर रखता है और दोनों मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। पति ने कहा कि वह हार्ट पेशेंट है, लेकिन पत्नी उसे तलाक और झूठे केस की धमकियां देती है। दूसरी ओर, महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पति के आरोपों को खारिज किया है। उसने पति को शराबी और नकारा बताते हुए कहा कि वह चार बच्चों का पेट पालने के लिए शादाब के साथ काम करती है। महिला ने शादाब को निर्दोष बताया। गौरतलब है कि शादाब नवंबर 2025 में भी अश्लील वीडियो को लेकर जेल जा चुके हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला