वकील सौरभ तिवारी को जान का खतरा (वीडियो थंबनेल) 
वीडियो

ज्ञानवापी-श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के वकील को जान का खतरा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखें क्या बोले सौरभ तिवारी

ज्ञानवापी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुकदमों के हिंदू पक्ष के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वकील की शिकायत के बाद लंका थाना में केस दर्ज किया गया है।

आकाश मसने

ज्ञानवापी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुकदमों के हिंदू पक्ष के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। मामले को लेकर अधिवक्ता की शिकायत पर वाराणसी के लंका थाने में केस दर्ज किया गया है। लंका थाना अंतर्गत रत्नाकर विहार कॉलोनी में रहने वाले ज्ञानवापी और मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के अधिवक्ता सौरभ तिवारी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस पूरे मामले को लेकर अधिवक्ता की ओर से वाराणसी के लंका थाने में तहरीर दी गई। साथ ही वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से भी इसकी शिकायत की गई। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी लतीफ भट ढेर

मेरे प्यारे पापा, मेरी मां, कल सुबह 6 बजे मैं मर जाऊंगा, कौन थे दक्षिण भारत के भगत सिंह

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक संकट की कगार पर भारत; बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Kulgam: लतीफ भट नहीं करेगा आत्मसमर्पण, सुरक्षाबलों की कोशिशें नाकाम, 3 मंजिला मस्जिद में छुपा आतंकी