वीडियो थंबनेल (नवभारत) 
वीडियो

वीडियो: 'महिला पार्षद से अश्लील बातें और गंदे इशारे', सौरभ भारद्वाज ने साधा BJP पर निशाना, बोले- BJP के पार्षद खोल रहे पोल

दिल्ली एमसीडी की एक महिला बीजेपी पार्षद ने एमसीडी के साउथ जोन के चेयरमैन उमेद फोगाट के ऊपर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसे लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी को निशाने पर लिया है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने एमसीडी को लेकर बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में एमसीडी दोबारा भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में है और जब से एमसीडी बीजेपी के कब्जे में आई है तबसे दिल्ली वालों को पता लगने लगा है कि क्यों बीजेपी में एमसीडी को वापस पाने की इतनी छटपटाहट थी। क्यों दिल्ली की वर्तमान सीएम रेखा गुप्ता इतनी परेशान थीं कि माइक तोड़ रही थीं कि कहीं एमसीडी आम आदमी पार्टी के पास न चली जाए। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली एमसीडी की एक महिला बीजेपी पार्षद ने एमसीडी के साउथ जोन के चेयरमैन उमेद फोगाट के ऊपर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पहला आरोप यह है कि उमेद फोगाट ने उस महिला पार्षद से अश्लील बातें की, गंदे इशारे किए और जब बात नहीं बनी तो बहुत भद्दी-भद्दी गालियां दीं। इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने और भी बहुत कुछ कहा जिसे आप वीडियो में सुन सकते हैं।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू