लाल किला धमाके पर राजनीति तेज, आप नेता ने केंद्र पर बोला हमला 
वीडियो

'तालिबान को एम्बुलेंस, पीड़ितों को नहीं?', लाल किला धमाके पर भड़के AAP नेता सौरभ भारद्वाज

दिल्ली में धमाके के बाद घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया अस्पताल में पीड़ितों के शवों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस तक नहीं है।

सौरभ शर्मा

दिल्ली में लाल किला धमाके के बाद घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में पीड़ितों के शवों को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस तक मुहैया नहीं कराई जा रही है। भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा, "जो सरकार तालिबान को एम्बुलेंस दे सकती है, वो अपने देश के गरीब लोगों को शव ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं दे सकती, यह बहुत दुखद है।" उन्होंने कहा कि मंत्रियों के काफिले में 7-7 एम्बुलेंस चलती हैं, लेकिन यहां पीड़ितों को मना किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर भी सवाल उठाया। भारद्वाज ने कहा, "सरकार ने कहा था कि आतंकी हमला 'Act of War' (युद्ध) माना जाएगा। यह पहला देश है जहाँ युद्ध हो रहा है और प्रधानमंत्री सुबह विदेश यात्रा पर निकल गए हैं।"

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर, फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज