डिजाइन इमेज 
वीडियो

Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी

Saran Land Dispute News: सारण में डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया देश का जवान। साथ ही बताया कि जमीन विवाद में पिता की मौत हो गई, चाचा को ब्रेन हेमरेज हो गया है।

सजल रघुवंशी

Bihar News: जमीन विवाद किस तरह आम लोगों की जिंदगी को तबाह कर सकता है, इसकी दर्दनाक झलक गुरुवार को सारण में देखने को मिली। उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व-भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के ‘भूमि सुधार जनकल्याण संवाद’ कार्यक्रम के दौरान एक सैनिक अपनी आपबीती सुनाते हुए भावुक होकर रो पड़ा। पीड़ित सहदेव कुमार अपनी समस्या लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जमीन विवाद ने उनके पूरे परिवार को बर्बादी की कगार पर ला दिया है। इस विवाद के चलते उनके पिता की मौत हो चुकी है, जबकि उनके चाचा ब्रेन हैमरेज का शिकार हो गए। भावुक सहदेव कुमार ने कहा कि अगर अब भी उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वह सुसाइड कर लेंगे। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से इस मामले को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही। सैनिक ने यह भी कहा कि उन्हें जिला प्रशासन पर भरोसा है लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से उन्हें बार-बार निराशा ही हाथ लगी है। सैनिक की बात सुनकर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें समझाते हुए कहा कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आप ही हार मान लेंगे तो परिवार का सहारा कौन बनेगा? सिन्हा ने पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे