डिजाइन फोटो 
वीडियो

'हार के डर से चुनाव नहीं करा रही सरकार', यूपी सरकार पर संजय सिंह का बड़ा आरोप VIDEO

Ram Temple Donation Allegation: संजय सिंह ने राम मंदिर चंदा, पेपर लीक, सोनम वांगचुक के अनशन और यूपी राजनीति पर बीजेपी को घेरा। जानिए उनके बड़े आरोप और पूरा बयान।

वंदना शर्मा

Sanjay Singh Statement: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कई गंभीर मुद्दों पर अपनी बात को सामने रखते हुए दावा किया है कि उन्होंने 2021 में सबसे पहले राम मंदिर निर्माण के नाम पर हुए कथित 'चंदा चोरी' का मुद्दा उठाया था। इतना ही नही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इस संबंध में SIT को 13 दस्तावेज़ सौंपे हैं। उनका यह आरोप है कि ज़मीनों को अत्यधिक ऊंची कीमतों पर खरीदा गया है। यदि उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

सांसद ने लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन और देश भर में युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों का समर्थन किया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि उप-राष्ट्रपति को नियम 267 के तहत नोटिस दिया गया है ताकि सदन में पेपर लीक और युवाओं के मुद्दों पर चर्चा हो सके।

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक नियुक्त करके चुनाव से भागने का आरोप लगाया है, क्योंकि उन्हें हार का डर है। भाजपा द्वारा जिन्ना का नाम लेने पर संजय सिंह ने पलटवार करते हुए भाजपा और जनसंघ के अतीत और उनके नेताओं के जिन्ना के साथ पुराने संबंधों पर सवाल उठाए हैं। इस वीडियो को देखें...

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM