Smajwadi Party Election Strategy 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस बार समाजवादी पार्टी ने महिलाओं और युवाओं को खासकर ध्यान में रखा है। अखिलेश यादव ने अपने घोषणा पत्र में ऐसे वादों को जोड़ा है, जिनका सीधा संबंध आम आदमी के घर के बजट, महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और राज्य की 77.70% आबादी से जुड़ा है, जो गांव में रहती है। गांवों में 300 यूनिट तक मुफ्त घरेलू बिजली, बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना और बुजुर्ग महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन जैसे वादों के जरिए अखिलेश यादव ने एक बड़े वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया है। इस वीडियो में जानें घोषणापत्र में क्या-क्या है।