डिजाइन इमेज 
वीडियो

Saharanpur के मदरसा में 'तालिबानी' सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

Uttar Pradesh News: सहारनपुर के गंगोह में मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, डंडे से पीटते दिखे दो व्यक्ति।

सजल रघुवंशी

Saharanpur Madarsa Viral Video: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस वीडियो में एक मासूम बच्चे के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट करते हुए दृश्य दिखाई दे रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो लोग एक बच्चे को डंडे से बुरी तरह पीट रहे हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति पूरी घटना की रिकॉर्डिंग करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना गंगोह क्षेत्र के एक मदरसे की है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि यदि यह मामला सही पाया जाता है, तो यह बच्चों की सुरक्षा और शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। साथ ही, कई लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव