महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर  
वीडियो

एजाज खान के वेब शो 'हाउस अरेस्ट' पर भड़कीं रुपाली चाकणकर, कहा- आने वाली पीढ़ियों पर पड़ेगा असर

एजाज खान का बेव शो हाउस अरेस्ट उल्लू एप पर स्ट्रीम होता है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एजाज एक महिला कंटेस्टेंट से पहले अपत्तिजनक सवाल पूछने के बाद उसे विवादास्पद यौन गतिविधि करने के लिए कहते है।

अक्षय साहू

नवभारत डेस्क: अभिनेता एजाज खान के वेव शो 'हाउस अरेस्ट' को लेकर विवाद और गहरा होता जा रहा है। महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने एजाज खान और उल्लू एप जिस पर इस वेव शो को प्रसारित किया जा रहा था पर बात की है। उन्होंने कहा उनके पास उल्लू एप के हाउस अरेस्ट प्रोग्राम को लेकर बहुत सारी शिकायतें आ रही थीं। प्रोग्राम भाग लेने वाली महिला कंटेस्टेंट से बहुत गंदे सवाल पूछे जाते हैं और इस तरह के सवाल के बाद उनसे आपत्तिजनक क्रियाएं करने को कहा जाता है। उन्होंने कहा इस प्रकार के प्रोग्राम से आने वाली पीढ़ियों पर बुरा असर पड़ेगा। राज्य महिला आयोग ने तुरंत इस पर एक्शन लेते हुए एनसीडब्ल्यू और पुलिस महानिदेशक (DGP) के कार्यालय को लिखा है कि ऐसे कई अश्लील वीडियो हैं, और ऐसी सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल उल्लू एप ने अपने प्लेटफार्म से शो से जुड़े सभी कंटेंट को हटा दिया है।  

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास