(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

बिहार विधानसभा में 'बेचारा' शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग

Bihar News: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राजद विधायक कुमार सर्वजीत द्वारा स्वर्गीय रामविलास पासवान के लिए 'बेचारा' शब्द का प्रयोग करने पर राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

मनोज आर्या

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राजद विधायक कुमार सर्वजीत द्वारा स्वर्गीय रामविलास पासवान के लिए 'बेचारा' शब्द का प्रयोग करने पर राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। लोजपा (रामविलास) ने इसे अपने संस्थापक का अपमान बताते हुए राजद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस विवाद ने साल 2013 की उस ऐतिहासिक घटना की यादें ताजा कर दी हैं, जब लालू यादव और रामविलास पासवान के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए थे। उस समय जेल में बंद लालू यादव ने लोजपा की राजनीतिक हैसियत पर सवाल उठाते हुए उन्हें गठबंधन में मात्र दो-तीन सीटें देने की बात कही थी, जिससे आहत होकर रामविलास पासवान ने भाजपा के साथ जाने का फैसला किया। चिराग पासवान की सलाह पर एनडीए में शामिल होना लोजपा के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और 2014 के चुनावों में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। रामविलास पासवान, जो लालू और नीतीश दोनों से वरिष्ठ नेता थे और जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था, उन्हें अक्सर लालू यादव 'मौसम वैज्ञानिक' कहकर संबोधित करते थे। जानकारों का मानना है कि 'बेचारा' वाले ताजा बयान ने तेजस्वी यादव के लिए राजनीतिक मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव