टिकट नहीं मिला तो कुर्ता फाड़ रो पड़े RJD नेता, लालू के आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा: VIEDO 
वीडियो

टिकट नहीं मिला तो कुर्ता फाड़ रो पड़े RJD नेता, लालू के आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा: VIEDO

Bihar Elections: मधुबन सीट से टिकट कटने से नाराज RJD के वरिष्ठ नेता मदन साह ने पटना स्थित लालू आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उनका कुर्ता फटा गया और वो रो-रोकर दर्द बयां कर रहे थे

पूजा सिंह

Bihar Assembly Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिसके बाद टिकट देने और नाम काटने का सिलसिला भी तेज हो गया है। इसी कड़ी में बिहार चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच पटना में जमकर ड्रामा हुआ। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब मधुबन विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार रहे मदन शाह अचानक वहां पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन करने लगे। मदन साह मधुबन विधानसभा सीट से राजद के टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन इस सीट से जब उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया तब वो अचानक लालू के आवास के बाहर पहुंच गए। यहां वो रोते-बिलखते नजर आ रहे थे। वो रो-रोकर टिकट नहीं मिलने का दर्द बयां कर रहे थे। मदन साह ने यह भी आरोप लगाया कि राजद ने उनसे टिकट के बदले पैसे मांगे थे, लेकिन जब उन्होंने पैसे नहीं दिए तब पार्टी ने उनका टिकट काटकर संतोष कुशवाहा को दे दिया और उनसे पैसे ले लिए।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका