भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने अरविंद केजरीवाल के ऊपर गुजरात विश्वविद्यालय के द्वारा की जा रही कानूनी कार्यवाही का हवाला देते हुए कहा है कि अब कोर्ट का शिकंजा उनके ऊपर एक बार फिर से कस रहा है। ट्रायल कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक उनकी अपील खारिज हो चुकी है। दुनिया भर को ईमानदारी का संदेश देने वाले अरविंद केजरीवाल की सच्चाई उस समय उजागर हो गई जब वह लंबे समय तक जेल में रहकर बाहर निकले हैं। उनको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में इस तरह से बोलने का कोई हक नहीं है।