वीडियो

रामजीलाल सुमन के बयान से नाराज करणी सेना ने घर पर बोला हमला, पुलिस से झड़प में कई घायल

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान के बाद करणी सेना भड़क उठी। उन्होंने कहा कि बाबर को राणा सांगा ने आमंत्रित किया था, जो ऐतिहासिक रूप से सही है और इसके लिए वह माफी नहीं मांगेंगे।

विजय कुमार तिवारी

समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा राणा सांगा पर दिए गए बयान से नाराज करणी सेना के लोगों ने बुलडोजर लेकर उनके आगरा के घर पर हमला किया। इससे खुद सांसद रामलाल जी सुमन आहत हैं। उनका कहना है कि यह एक सोची समझी रणनीति के तहत किया गया हमला है, जिसका सोशल मीडिया पर काफी दिनों से प्रचार हो रहा था। उन्होंने जो भी बयान दिया है वह एक ऐतिहासिक तथ्य के आधार पर दिया है। उनकी मंशा किसी की भावना को ठेस पहुंचाना कतई नहीं थी। अगर मुख्यमंत्री के शहर में रहते हुए किसी सांसद के घर पर बुलडोजर से हमला किया जाता है और प्रशासन कुछ नहीं करता तो इससे आप समझ सकते हो कि उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति कैसी है। वहीं इस हमले पर सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने भी दुख जताया है और कहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से थोड़ी ही दूरी पर अगर इस तरह की हरकत की जाती है, तो ये सोचने वाली बात है। करणी सेना को इतनी छूट आखिर प्रशासन ने क्यों दे रखी है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा