डिजाइन इमेज 
वीडियो

रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब

Madhya Pradesh News: रायसेन में दबंगों की हैवानियत, बेटे के प्रेम विवाह पर 70 साल के बुजुर्ग को अगवा कर पेशाब पिलाई और बेरहमी से पीटा। पुलिस ने शुरू की जांच।

सजल रघुवंशी

Raisen Elderly Man Assault News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मानवता को ताक पर रखकर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग, बिहारी बंजारे के साथ दरिंदगी की गई। घटना का मुख्य कारण बुजुर्ग के बेटे द्वारा विदिशा की एक युवती से किया गया प्रेम विवाह बताया जा रहा है। इसी रंजिश के चलते लड़की के परिजनों और 10-12 दबंगों ने मंगलवार तड़के बुजुर्ग के घर पर हमला किया और उन्हें जबरन अगवा कर राजगढ़ जिले के ब्यावरा ले गए। वहां आरोपियों ने बुजुर्ग को लात-घूसों और चप्पलों से बेरहमी से पीटा ही नहीं, बल्कि अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए उन्हें बोतल में भरकर पेशाब पिला दी। पीड़ित को अधमरी हालत में घर के बाहर फेंक कर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित बुजुर्ग ने थाने में न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वे अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेंगे। रायसेन एसडीओपी प्रतिभा वर्मा के अनुसार, राजगढ़ पुलिस के साथ समन्वय कर मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है और कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की