वीडियो

माता सीता के दर पर पहुंची महागठबंधन की यात्रा, राहुल-तेजस्वी ने माथा टेका- VIDEO

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन गुरुवार को सीतामढ़ी पहुंचे। जिले के लोगों के लिए यह क्षण बेहद खास रहा, जब राहुल गांधी सीधे माता जानकी के दरबार में मत्था टेका।

मनोज आर्या

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अपनी वोटर अधिकार यात्रा के 12वें दिन गुरुवार को सीतामढ़ी पहुंचे। जिले के लोगों के लिए यह क्षण बेहद खास रहा, जब राहुल गांधी सीधे माता जानकी के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे। उनका काफिला डुमरा हवाई अड्डा मैदान से निकलकर सीधे शहर स्थित जानकी मंदिर रजत द्वार पहुंचा, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पहुंचते ही पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया। मंदिर के पुजारी त्रिभुवन दास ने बताया गया कि राहुल गांधी ने माता जानकी की पूजा पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से की। मंदिर के पुजारी ने उन्हें चुनरी ओढ़ाई और आशीर्वाद स्वरूप माला पहनाया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी भी उनके साथ मौजूद रहे। हालांकि, पूजा के बाद दक्षिणा नहीं दिए. या किसी तरीके का दान नहीं दिया और नहीं दान पेटी में कुछ डाला। पुजारी ने बताया कि काफी मन से उनके द्वारा माता जानकी की पूजा की गई।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी