डिजाइन इमेज 
वीडियो

3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO

Pune Nasrapur Case: पुणे के नसरापुर में 3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। लोगों ने न्यायालय के फैसले की सराहना की है।

अमन मौर्या

Minor Girl Assault Death Penalty: महाराष्ट्र के पुणे से सटे नसरापुर में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बरता और दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 68 वर्षीय मुख्य आरोपी को फांसी की सजा दी है। इस पूरे मामले पर नवभारत लाइव के न्यूजरूम में पत्रकारों के बीच एक गंभीर और तीखी बहस छिड़ गई। जर्नलिस्ट्स का कहना है कि हालांकि कोर्ट ने महज दो महीने के भीतर फैसला सुनाकर एक सराहनीय कदम उठाया है, लेकिन असली न्याय तब तक अधूरा है जब तक इस सजा को जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया जाता।

चर्चा के दौरान महिला सुरक्षा, समाज की गिरती मानसिकता और भारतीय न्याय व्यवस्था की जटिलताओं पर चिंता व्यक्त की गई। पत्रकारों ने सवाल उठाया कि निचली अदालत के फैसले के बाद आरोपी के पास हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और दया याचिका के विकल्प खुले हैं, जिससे न्याय मिलने में और देरी हो सकती है। न्यूजरूम ने मांग की कि ऐसे दरिंदों को तुरंत और कड़ा दंड मिलना चाहिए ताकि समाज में खौफ पैदा हो।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा