प्रशांत किशाेर (वीडियो थंबनेल) 
वीडियो

'ये अंतिम दिवाली और छठ...', समस्तीपुर में गरजे प्रशांत किशोर, पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर साधा निशाना

बिहार बदलाव यात्रा के तहत समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार सरकार पर जमकर निशाना साधा।

आकाश मसने

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के एक दिवसीय दौरे के दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए किशोर ने कहा कि मोदी जी बिहार के लोगों से वोट लेते हैं, लेकिन गुजरात के गांव-गांव में कारखाने लगते हैं। उन्होंने पूछा कि जब वोट बिहार का है, तो कारखाना बिहार में क्यों नहीं है? किशोर ने यह भी कहा कि बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए गुजरात के कारखानों में मजदूरी करनी पड़ती है, जो एक गंभीर विडंबना है। प्रशांत किशोर ने जनता से अपील की कि अगली बार वोट डालते समय नेताओं के चेहरे न देखकर अपने बच्चों के भविष्य को देखें। उन्होंने कहा कि ये बिहार की बदहाली की अंतिम दिवाली और छठ होने जा रहा है।

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

मुख्य चुनाव आयुक्त ने जो किया वो देशद्रोह, अब उन्हें जेल में होना चाहिए; CWC बैठक में बोले कांग्रेस नेता