प्रशांत किशोर (फोटो- सोशल मीडिया) 
वीडियो

नीतीश कुमार के 'मानस पुत्र' पर बरसे प्रशांत किशोर, कहा- पैसे देकर परिवार वालों के लिए खरीदा टिकट

Bihar News: प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि अशोक चौधरी ने अपनी बेटी और परिवार वालों के लिए पैसे से चुनाव टिकट खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा, चौधरी ने चिराग को रिश्वत दी ताकि उनकी बेटी को टिकट मिल सके।

अक्षय साहू

बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमाई हुई है और इस बार इसके केंद्र में हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास, जेडीयू नेता और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ।वह खुद को बीते कुछ वर्षों से नीतीश कुमार का “मानस पुत्र” कहते रहे हैं- यानी वो नेता जिन पर नीतीश कुमार आंख बंद कर भरोसा करते हैं। लेकिन, इस भरोसे की नींव पर अब सवाल उठने लगे हैं और सवाल कोई और नहीं उठा रहे, बल्कि बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बनाने निकले प्रशांत किशोर हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अशोक चौधरी ने यह टिकट लोजपा (आर) से लिया था। यानी चिराग पासवान की पार्टी से ना कि जेडीयू से। प्रशांत किशोर का दावा है कि अशोक चौधरी ने चिराग को रिश्वत दी ताकि उनकी बेटी को टिकट मिल सके। उनके शब्दों में बिहार की जनता को नहीं पता कि यह टिकट कैसे बटते हैं। किसने पैसे दिए, किसने लिए, सब समझौते के पीछे है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा