प्रशांत किशोर डिजाइन इमेज
वीडियो

पूर्व चुनाव आयुक्त के बैंक चेयरमैन बनने पर PK ने उठाए सवाल, चुनाव आयोग की कार्यशैली पर घेरा, देखें VIDEO

Election Commission credibility: प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर उठाए सवाल, पूर्व CEC राजीव कुमार के HDFC चेयरमैन बनने पर जताई आपत्ति और प्रणाली में सुधार की मांग की।

करुणा नंद शाहवाल

Prashant Kishor On Election Commission: दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग की साख पर सिर्फ एक रिपोर्ट से बट्टा नहीं लगा है, बल्कि पिछले सात-आठ वर्षों से उसके कामकाज और फैसलों का तरीका ऐसा रहा है।

प्रशांत किशोर ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी के चेयरमैन बनने पर सवाल उठाते हुए इसे लाभ के पद और निष्पक्षता से जोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट बनाने, आचार संहिता लागू करने, चुनाव की तिथियां तय करने और काउंटिंग के दौरान सत्तारूढ़ दल को फायदा पहुंचाया जाता है। प्रशांत किशोर ने मांग की है कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल फॉर्म-17 जैसी जानकारियों को तुरंत पब्लिक डोमेन में लाना चाहिए और संस्थागत सुधार करने की सख्त जरूरत है।

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई