डिजाइन फोटो 
वीडियो

'बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही'—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO

Banti Yadav Murder Case: बंटी यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर ने बिहार में बढ़ते अपराध और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय की मांग की।

वंदना शर्मा

Prashant Kishor Banti Yadav Bihar Crime: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बंटी यादव के परिवार से मिलकर बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं। प्रशांत किशोर बताते हैं कि लगभग चार-पांच दिन पहले जब बंटी यादव का बच्चा लापता हुआ था, तब परिवार ने सड़क पर प्रदर्शन किया था। तब प्रशांत किशोर ने उनसे प्रदर्शन समाप्त करने का आग्रह किया था, क्योंकि पुलिस ने दो दिनों के भीतर बच्चे को ढूंढने का आश्वासन दिया था। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार कोतवाली थाना के चक्कर काटता रहा, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की और न ही उनके साथ उचित व्यवहार किया। बाद में बच्चे का शव बालू में दबा हुआ मिला। परिवार का आरोप है कि बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या की गई है।

1. दोषी व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

2. जो पुलिस अधिकारी इस मामले में लापरवाही के दोषी हैं, उन्हें निलंबित किया जाए।

3. पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से उचित मुआवजा मिले।

परिवार का कहना है कि उन्होंने जो नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी, उनमें से अभी भी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। प्रशांत किशोर ने यह स्पष्ट किया कि केवल पैसा देकर या मामलों को दबाकर इंसाफ नहीं मिलता; सरकार को अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस के रवैये को सुधारना होगा। इस वीडियो को पूरा देखे...

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद