डिजाइन इमेज 
वीडियो

प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा: आधी रात को घर में घुसकर पुलिस ने किया ऐसा काम, उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO

Bihar Bypoll Prashant Kishor: बांकीपुर उपचुनाव के बाद प्रशांत किशोर ने पटना पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- पुलिस ने स्थानीय मतदाताओं और जन सुराज कार्यकर्ताओं को रात में घरों से उठाया।

करुणा नंद शाहवाल

Prashant Kishor Police Action Bankipur By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पटना पुलिस और एसएसपी पर गंभीर और तीखे आरोप लगाए हैं। प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि पुलिस ने शांति व्यवस्था के नाम पर केवल बाहरी लोगों को हिरासत में लेने का झूठा दावा किया है, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।

पुलिस ने बांकीपुर के स्थानीय मतदाताओं और जन सुराज के कार्यकर्ताओं को रात के 2 बजे उनके घरों से जबरन उठाया और वोटिंग खत्म होने से ठीक पहले छोड़ा। उन्होंने पटना एसएसपी को राजनीतिक रूप से प्रेरित और पूरी तरह अक्षम करार देते हुए कहा कि पुलिस ने बीजेपी नेताओं के इशारे पर खुलेआम लोकतंत्र को शर्मसार किया है। प्रशांत किशोर ने चेतावनी दी है कि यदि अधिकारियों ने अपनी कार्यप्रणाली नहीं सुधारी, तो वे इस तानाशाही के खिलाफ चुनाव आयोग से लेकर कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब