(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO

Jaunpur Mobile Theft: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से खाकी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां दो पुलिसकर्मियों ने एक मोबाइल शोरूम से दिनदहाड़े iPhone 15 Pro Max चोरी कर लिया।

मनोज आर्या

Jaunpur Police Mobile Theft Case: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से खाकी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ दो पुलिसकर्मियों ने एक मोबाइल शोरूम से दिनदहाड़े iPhone 15 Pro Max चोरी कर लिया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसी चौराहे पर स्थित शोरूम में सिपाही धनंजय बिंद और मिथिलेश यादव फोन खरीदने के बहाने घुसे थे। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि काउंटर पर मौजूद महिला कर्मचारी जब उन्हें फोन दिखा रही थी, तभी बड़ी सफाई से सिपाहियों ने नए फोन को अपने पुराने फोन से बदल दिया और उसे जैकेट में छिपा लिया। चोरी के दौरान दोनों पुलिसकर्मी एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते भी नजर आए। शोरूम मालिक सत्यम ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर न्याय की गुहार लगाई। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी जौनपुर ने दोनों आरोपी सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और चोरी का मोबाइल बरामद कर मालिक को सौंप दिया गया है। फिलहाल सहायक पुलिस अधीक्षक मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब