Pm Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 22 अगस्त बिहार दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे गयाजी से प्रदेश को करोड़ों की सौगात देंगे। पीएम जनता को करीब 12,992 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही प्रदेश के पहले 6 लेन सिमरिया गंगा पुल सहित करीब 11,735 करोड़ रुपये की लागत वाली छह परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। पीएम के बिहार दौरे को लेकर जनता में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है।