पीएम नरेंद्र मोदी डिजाइन इमेज
वीडियो

राजनीतिक स्वार्थ छोड़ सेवा पर दें ध्यान, सेवा यात्रियों से बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखें VIDEO

PM Modi Social Reform speech: प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा यात्रियों से कहा कि वोट बैंक की राजनीति में न उलझें। समाज सुधार और स्वच्छता कर्मियों के सम्मान को प्राथमिकता दें।

करुणा नंद शाहवाल

PM Modi Seva Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा यात्रियों से संवाद के दौरान महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को केवल वोट बैंक की राजनीति तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी के आदर्शों का स्मरण करते हुए बताया कि समाज में सुधार लाना और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ कार्य करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने स्वच्छता कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता, और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही वास्तविक सेवा है। उन्होंने प्रयागराज कुंभ के दौरान सफाई कर्मियों के पैर धोने के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि इन लोगों ने अपने कठिन परिश्रम से देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। पीएम मोदी ने सेवा यात्रियों से आह्वान किया कि वे केवल राजनीतिक माइलेज कमाने के बजाय सामान्य मानवीय के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें, जिससे देश में समानता और स्वच्छता के संस्कार मजबूत हो सकें।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान