PM Modi on Sikkim Development Projects: सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर गंगटोक में पीएम मोदी गंगटोक पहुंचे। पीएम मोदी ने सिक्किम दौरे पर गंगटोक में एक रैली में लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सिक्किम यात्रा के दौरान गंगटोक में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने सिक्किम के लोगों की सादगी और सौम्यता की प्रशंसा करते हुए राज्य को भारत की 'अष्टलक्ष्मी' का हिस्सा बताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सिक्किम के लिए भाजपा की सरकार जो अब कर रही है उसे बहुत पहले कर लिया जाना चाहिए था लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने इस राज्य के विकास में लागातार बाधा खड़ी करती रहीं। इस वीडियो में देखिए पीएम मोदी के दौरे के दौरान कैसे लोगों में जोश भर गया।