वीडियो

47वें आसियान शिखर सम्मेलन में PM मोदी: 2026 'भारत-आसियान समुद्री सहयोग वर्ष' घोषित, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया, जहां उन्होंने घोषणा की कि 21वीं सदी भारत और आसियान की सदी है।

प्रतीक पाण्डेय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस का धन्यवाद किया और आसियान के नए सदस्य के रूप में तिमो लेथ का स्वागत भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और आसियान मिलकर विश्व की लगभग एक चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं और हम ग्लोबल साउथ के सहयात्री हैं। आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का मुख्य स्तंभ है। भारत सदैव आसियान की केंद्रीयता और इंडो-पैसिफिक पर उसके आउटलुक का पूर्ण समर्थन करता रहा है। पीएम मोदी ने घोषणा की कि समुद्री सुरक्षा और ब्लू इकोनॉमी में सहयोग को तेजी से बढ़ाने के लिए 2026 को आसियान इंडिया ईयर ऑफ मेरिटाइम कोऑपरेशन घोषित किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आसियान कम्युनिटी विज़न 2045 और विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पूरी मानवता के लिए एक उज्जवल भविष्य का निर्माण करेगा।

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद