कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन! 
वीडियो

कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!

Petrol Price Today: तेल कंपनियों ने लिए पेट्रोल और डीजल की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। मिडिल ईस्ट संकट के बाद सुधरती सप्लाई के बीच आज देश के प्रमुख शहरों में दाम बढ़ें हैं।

तन्मय बरनवाल

Petrol-Diesel Price Today: देश की सरकारी तेल कंपनियों ने लिए पेट्रोल और डीजल की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और मिडिल ईस्ट संकट के बाद सुधरती सप्लाई के बीच आज देश के प्रमुख शहरों में ईंधन के दामों में मामूली बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां दिल्ली, मुंबई और नोएडा जैसे शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, वहीं बिहार की राजधानी पटना और दक्षिण के शहरों में ईंधन के दाम अभी भी ऊंचे स्तर पर देखा गया।  चार सबसे बड़े महानगरों में आज आम जनता और वाहन चालकों के लिए पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार तय की गई हैं। आगे बढ़े उससे पहले बात करते हैं हैदराबाद की। यहां आज पेट्रोल की कीमत 115 रुपये 73 पैसे प्रति लीटर दर्ज की गई है, जबकि डीजल लगभग 103 रुपये 82 पैसे प्रति लीटर बिक रहा।

वहीं देश की राजधानी में आज पेट्रोल का भाव ₹102.12 प्रति लीटर पर बना हुआ है। आर्थिक राजधानी मुंबई में आज आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए ₹111.18 चुकाने होंगे। कोलकाता में पेट्रोल का रेट आज ₹113.51 प्रति लीटर है। दक्षिण के इस प्रमुख महानगर चेन्‍नई में आज पेट्रोल ₹107.77 के भाव पर बिक रहा है। देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर चर्चा में हैं। दक्षिण भारत के कई बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम 110 से 115 रुपये प्रति लीटर के बीच पहुंच गए हैं। क्या आपके शहर में भी पेट्रोल भरवाते समय मीटर देखकर झटका लगता है? क्योंकि देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल अब 115 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है। आखिर किन शहरों में सबसे महंगा पेट्रोल बिक रहा है और इसका आपकी जेब पर कितना असर पड़ने वाला है? जाननें के लिए देखें पूरा वीडियो।

E20 विवाद पर CEA की E10 सलाह: केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- मोदी जी उनकी बात सुनेंगे या CEA बदलेंगे?

BJP की नेशनल टीम में महाराष्ट्र का दबदबा कायम! पीयूष गोयल और तावड़े समेत इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कौन हैं प्रो. तारिक मंसूर? जिन्हें BJP ने नई राष्ट्रीय टीम में फिर बनाया उपाध्यक्ष; रह चुके हैं AMU के वीसी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव