डिजाइन इमेज 
वीडियो

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO

Datia By Election campaign: दतिया उपचुनाव में पीसी शर्मा ने शिवराज सिंह चौहान पर बोला हमला। कहा कि असली डकैत बीजेपी वाले हैं और इस चुनाव से 2028 की नींव रखी जाएगी।

करुणा नंद शाहवाल

PC Sharma Datia Bypoll Statement: नवभारत लाइव के इस वीडियो में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने दतिया उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और शिवराज सिंह चौहान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने पिछले चुनाव में ही यह साबित कर दिया था कि वह डरने वाली नहीं है और इस बार भी कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह की प्रचंड जीत तय है।

पीसी शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सरकार ने अच्छा काम किया है, तो मुख्यमंत्री और तमाम मंत्रियों को दतिया में कैंप लगाने की क्या जरूरत पड़ रही है? यह भाजपा का स्पष्ट डर दिखाता है। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने व्यापमं घोटाले और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया और भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने दावा किया कि दतिया उपचुनाव का यह परिणाम साल 2028 के विधानसभा चुनाव की नींव रखेगा और प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनेगी।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां