डिजाइन इमेज 
वीडियो

पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं

Women reservation Bill: पटना में महिला आरक्षण बिल को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं का भारी विरोध प्रदर्शन। विपक्ष पर बिल रोकने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने निकाला जन आक्रोश मार्च।

सजल रघुवंशी

NDA Women Protest In Patna: बिहार के पटना में एनडीए के घटक दलों और महिला कार्यकर्ताओं ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026' के समर्थन में और विपक्ष के विरोध में एक विशाल 'जन आक्रोश मार्च' निकाला। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किया गया महिला आरक्षण बिल विपक्ष के अड़ियल रवैये के कारण धराशायी हो गया। एनडीए की महिला नेताओं का कहना है कि विपक्ष महिलाओं को उनका हक और राजनीति में भागीदारी नहीं देना चाहता, इसलिए परिसीमन और अन्य बहाने बनाकर बिल में अड़ंगा डाल रहा है। मार्च में शामिल जीविका दीदियों और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं को घर से बाहर निकलने, शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान किए हैं। प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव के बयानों और विपक्ष की मंशा पर भी तीखे प्रहार किए गए। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें आरक्षण का अधिकार नहीं मिला, तो वे आगामी चुनावों में विपक्ष को कड़ा सबक सिखाएंगी।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव